फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव ने की सीएम की आगवानी, जय श्रीराम का हुआ उदघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
केशव ने की सीएम की अगवानी, जय श्री का हुआ उद्घोष
विज्ञापन

0 हैलीपैड और गंगातट पर भाजपाइयों ने सीएम को सौंपे ज्ञापन

इलाहाबाद। मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार इलाहाबाद पहुंचे योगी आदित्यनाथ की पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अगवानी की। यहां प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डा. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्ष बाजपेयी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि ने सीएम का बुके देकर स्वागत किया। यहां सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
विज्ञापन

सीएम की मौजूदगी में यहां जय श्री राम और वंदे मातरम का भी जमकर उद्घोष हुआ। हैलीपैड पर ही भाजपा के तमाम नेताओं द्वारा सीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुबोध सिंह ने समान शिक्षा एवं समान चिकित्सा व्यवस्था लागू करने की मांग का ज्ञापन सीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाने की भी मांग की गई। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेता रवि केसरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, श्याम प्रकाश द्विवेदी आदि ने स्वागत किया। यहां भी भाजपाइयों की ओर से तमाम ज्ञापन सीएम को सौंपे गए। इसी क्रम में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, शशांक त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्र, नवीन दीक्षित, सिद्धार्थ मिश्र, धनंजय सिंह आदि ने भी सीएम योगी का संगम तट पर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता डा. एलएस ओझा, पार्षद गणेश केसरवानी, रितेश मिश्र आशु पंडित, आशुतोष धवल, अखिलेश सिंह, श्याम चंद्र हेला आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बारह लाख बीएड उत्थान जन मोर्चा एवं युवा अधिकार मंच की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सभी भाषा के पदों में नियुक्ति की मांग को ज्ञापन सीएम को सौंपा। इस दौरान अनिल सिंह, रितेश तिवारी, राजाराम, अर्चना सिंह, आरती, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें