फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्तियों पर रोक के खिलाफ सीएम के सामने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो भी है---
विज्ञापन

-----------------

भर्तियों पर रोक के खिलाफ प्रतियोगियों ने किया प्रदर्शन
0 सीएम के इलाहाबाद आने पर जताई अपनी नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर प्रदेश सरकार की ओर से रोक लगाए जाने से नाराज प्रतियोगियों ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद आगमन पर प्रदर्शन किया। प्रतियोगियों ने मांग की कि भर्तियों पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए ताकि उनके भविष्य से खिलवाड़ न हो। प्रतियोगियों ने सीएम को ज्ञापन भी दिया। सीएम ने भरोसा दिया कि 15 दिनों में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगियों ने सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से संगम नोज तक जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

आयोग की ओर से सहायक लेखाकार/ऑडीटर, कनिष्ठ सहायक, ग्राम विकास अधिकारी के कुल 11 हजार पदों के लिए चल रहे साक्षात्कार पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। कनिष्ठ सहायक के लिए 90 फीसदी, ग्राम विकास अधिकारी के लिए 60 फीसदी और सहायक लेखाकार के लिए 80 फीसदी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हो चुके हैं। साक्षात्कार पर अचानक रोक लग जाने से पूरी भर्ती प्रक्रिया फंस गई हैं और प्रतियोगियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। शनिवार को इलाहाबाद आगमन पर सीएम संगम पहुंचे तो वहां पहले मौजूद प्रतियोगियों ने उनसे मिलने की कोशिश की। अनुमति मिलने पर तीन प्रतियोगियों ने सीएम को ज्ञापन दिया और मांग की कि भर्तियों पर बिना कारण लगी रोक तत्काल हटाई जाए। प्रदर्शन में अखिलेश सिंह, पंकज सिंह, गुलाब, आशीष त्रिपाठी, हरिओम दीक्षित, दिग्विजय सिंह, हरिशंकर चतुर्वेदी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें