फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक और परीक्षा भवन का होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विवि परिसर में बैंक, डाकघर, पुलिस चौकी भी
विज्ञापन

0 नैनी स्थिति हाईटेक सिटी में प्रशासनिक और परीक्षा भवन का होगा शिलान्यास
0 निर्माण के लिए अब तक मिले 61 करोड़, बाकी 20 करोड़ भी जल्द मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का नया परिसर सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी में बन रहा है। पहले चरण के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को अब तक 61 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और बाकी के 20 करोड़ भी जल्द मिलने वाले हैं। आठ दिसंबर को दीक्षांत समारोह के दौरान निर्माणाधीन परिसर में प्रशासनिक और परीक्षा भवन का शिलान्यास भी होगा। हालांकि, तीन मंजिला परीक्षा भवन का ज्यादातर हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है और छह मंजिला प्रशासनिक भवन का निर्माण एक मंजिल तक हो चुका है। परिसर में बैंक, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, पावर हाउस की बिल्डिंग का निर्माण आखिरी चरण में है और पानी टंकी भी बन चुकी है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 112.62 एकड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय के नए परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनाई जा चुकी है। मुख्य गेट हावर्ड विश्वविद्यालय जैसा है, जिसका निर्माण पूरा हो चुका है। दीक्षांत समारोह में अतिथियों को इसी गेट से प्रवेश दिया जाएगा। परिसर में अकादमिक भवन का शिलान्यास पहले ही हो चुका है और चार-चार मंजिल के तीन अकादमिक भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। चौथे भवन का ढांचा तैयार करके छोड़ दिया जाएगा और दूसरे चरण की धनराशि मिलने पर उसका निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा परिसर में 400 छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही कुलपति समेत स्टाफ के लोगों के लिए आवास का निर्माण भी कराया जा रहा है। भारतीय और विदेशी भाषा सिखाने के अलग से स्कूल की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें