000000000000000000
स्पेशल कोर्ट पहुंची भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की फाइल
0 चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फाइल विशेष न्यायालय (एमपीएमएलए) पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस क्लोजर रिपोर्ट लगा चुकी है, जिस पर कोर्ट में सुनवाई होनी है। पत्रावली पर पर नौ अक्तूबर 2018 को सुनवाई होगी।
अभियोजन के अनुसार प्रकरण विधान सभा क्षेत्र मुज्जफरनगर के सिखेड़ी थाना क्षेत्र का है। चार अप्रैल 2014 को लगभग 11 बजे भावना पैलेस हॉल द्वारिकापुरी में अमित शाह ने लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव, बसपा और कांग्रेस पर टिप्पणी की तथा जाति और धर्म के नाम पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण किया । इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और प्रशासन की ओर से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राम कुमार ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में अमित शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना 30 जुलाई 14 को पूरी कर ली लेकिन, आरोप पत्र कोर्ट में नहीं भेजा गया। सात अक्तूबर 2016 को इस प्रकरण में पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट लगा कर न्यायालय में दाखिल कर दिया। वादी राम कुमार को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसकी सुनवाई अब स्पेशल कोर्ट में नौ अक्तूबर को होगी।