फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि ने घोषित किया क्रेट का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि ने घोषित किया क्रेट का परिणाम
विज्ञापन

0 25 विषयों का रिजल्ट जारी, कल विभागों को जाएगी सूची
0 जल्द ही अन्य विषयों का भी घोषित कर दिया जाएगा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। हालांकि अब भी 43 में से 25 विषयों का परिणाम ही घोषित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची पांच सितंबर को विभागों को भेज दी जाएगी और इसके बाद शोध में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संयुक्त स्नातक शोध प्रवेश परीक्षा गत 13 जून को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में कुल 3400 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बाकी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद दाखिले की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है लेकिन क्रेट का परिणाम समय से जारी नहीं किया जा सका था। अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा कुल 43 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इविवि प्रशासन ने इनमें से तकरीबन 25 विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि जिन परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया है, उनके विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची पांच सितंबर तक विभागों को प्रेषित कर दी जाएगी और इसके बाद विभागों में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। बाकी विषयों का परिणाम भी तैयार की जा रहा रहा है। जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें