फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद का अपनी ही सरकार की व्यवस्था के खिलाफ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद का अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना
विज्ञापन

व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी अफसरों के आश्वासन पर पांच घंटे में समाप्त
इलाहाबाद। जलभराव, गंदगी और अफसरों के सुनवाई न करने से नाराज वार्ड नौ बैरहना के भाजपा पार्षद जगमोहन गुप्ता शुक्रवार को अपनी ही सरकार की व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठ गए। दोपहर में सादा बैनर लगाया फिर भाजपा निशान वाला दूसरा फ्लैक्स लगाकर अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर महापौर ने समझाया और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों संग जोनल अधिकारी को मौके पर भेजा तो बेमियादी धरना सिर्फ आश्वासन पर पांच घंटे में ही समाप्त हो गया। भाजपा पार्षद का यह कदम विरोधियों को पार्टी और सरकार की किरकिरी करने का मौका दे गया। लोगों में इसकी खासी चर्चा भी रही।
विज्ञापन

महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि बैरहना में सीवर लाइन जोड़ने के काम पूरा करने के लिए बंधा बनाया गया है। इस कार्य के चलते बारिश का पानी भर गया। गंदगी भी फैली। पार्षद जगमोहन ने फोन किया तो अफसरों ने मोहलत मांगी, जिस पर पार्षद नाराज होकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पार्षद से बातचीत करने के बाद मौके पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसर और जोनल अधिकारी मुन्ना लाल को मौके पर भेजा गया। पानी निकालकर सफाई कराई गई है। अफसरों ने जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया तो पार्षद जगमोहन गुप्ता ने धरना समाप्त कर दिया। पार्षद का आरोप है कि नगर निगम के अफसर जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं हैं। शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाए सिर्फ टालमटोल किया जाता है। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने उन्हें घेरा तो काम कराने के लिए वह धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें