फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख बेटिकट यात्रियों से वसूला गया पांच करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई में रेलवे ने वसूला पांच करोड़ जुर्माना
विज्ञापन

0 ऑफ सीजन माने जाने वाले जुलाई माह में ही भर गई रेलवे की झोली
इलाहाबाद। बेटिकट, अनियमित टिकट और स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ से इस बार उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल ने अपनी झोली भर ली। पिछले माह इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, खुर्जा, टूंडला, मिर्जापुर, विंध्याचल, मानिकपुर, इटावा, फतेहपुर आदि रेलवे स्टेशनों पर चले अभियान के दौरान रेलवे ने तकरीबन एक लाख यात्रियों को पकड़ा और उनसे पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

जुलाई का महीना रेलवे की कमाई के हिसाब से ऑफ सीजन माना जाता है। फिर भी तमाम ट्रेनों एवं प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के निर्देश पर चले अभियान के दौरान रेलवे ने जुलाई माह में1.7 लाख यात्रियों को पकड़ा। इनसे 5.51 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में एक लाख 74 यात्रियों से 5.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई तक टिकट चेकिंग से रेलवे ने 28.62 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें