फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बड़ी संख्या में खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बड़ी संख्या में खुलेंगे नए माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन

0 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मान्यता को 3697 विद्यालयों ने किए आवेदन
0 यूपी बोर्ड इन विद्यालयों की मान्यता के संबंध में अगले सप्ताह करेगा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अप्रैल में शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में प्रदेशभर में बड़ी संख्या में नए माध्यमिक विद्यालय खुल जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के पांच मंडलों से जुड़े से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मान्यता के लिए 3697 विद्यालयों ने आवेदन किए हैं। यूपी बोर्ड इन विद्यालयों की मान्यता पर अगले सप्ताह फैसला लेगा।
यूपी बोर्ड की मान्यता के लिए इस बार विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। ऑनलाइन व्यवस्था 12 जुलाई को लागू की गई थी, जबकि उसके पहले मान्यता के लिए आवेदन मैनुअल लिए जा चुके थे, जिसे निरस्त करके ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई। इसके लिए पूरे प्रदेश से हाईस्कूल के लिए 1731 एवं इंटरमीडिएट की मान्यता के लिए 1966 आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में विद्यालयों की मान्यता की प्रक्रिया दो वर्ष अग्रिम चलती है। वर्ष 2019 के लिए विद्यालयों को मान्यता पहले ही दी जा चुकी है, जबकि 2018 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेशभर के 25896 विद्यालयों से 66 लाख से छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। मान्यता के लिए आए आवेदनों के सत्यापन का काम डीआईओएस के स्तर से भी पूरा हो चुका है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि नया शैक्षिक सत्र अप्रैल से शुरू होना है, इसलिए विद्यालयों की मान्यता पर फैसला 15 मार्च के पहले ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें