फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या स्नान पर्व कल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार और अमावस्या का मणि कांचन संयोग
0 स्नान का सर्वोत्तम काल सुबह 6.20 बजे से 7.20 बजे तक
इलाहाबाद। माघ मास के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या की डुबकी मंगलवार को लगेगी। ज्योतिषियों का कहना है कि मंगलवार का दिन होने से अमावस्या स्नान का पुण्य कई गुना बढ़ा रहा है। आचार्य अविनाश राय के अनुसार अमावस्या तिथि का संचरण मंगलवार को सुबह 4.52 पर होगा। जो बुधवार की सुबह 7. 04 बजे तक रहेगी। मंगलवार का दिन और अमावस्या का संयोग होने से मणिकांचन संयोग बन रहा है। स्नान का सर्वोत्तम समय सुबह 6.20 बजे से 7.20 बजे तक है। पूरे दिन स्नान का मुहूर्त है।
विज्ञापन




0 मौन रह कर करें स्नान
इलाहाबाद। मौनी अमावस्या स्नान महापर्व पर मौन रहकर डुबकी लगाने की सलाह संतों ने भक्तों को तो दी है, साथ ही मेला प्रशासन को पत्र लिख कर दोपहर दो बजे तक लाउडस्पीकर बंद रखने की बात कही है। खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री सतुआबाबा संतोषदास का कहना है कि मौनी अमावस्या पर मौन व्रत के बगैर स्नान करने से श्रद्धालुओं को पूरा पुण्य मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें