फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह की ट्रेनें शाम को पहुंच रहीं जंक्शन
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी, प्लेटफार्मों पर घंटों व्यतीत करना मजबूरी
- वीआईपी ट्रेन प्रयागराज भी रुला रही, शिवगंगा, रीवा, संगम, ब्रह्मपुत्र भी घंटों लेट
इलाहाबाद। दिल्ली,एनसीआर में कोहरे के कहर ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। सुबह आने वाली कई ट्रेनें दूसरे पहर जंक्शन पर पहुंच रही हैं। समय पालन और रफ्तार के लिए ए ग्रेड ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज भी हर दिन पिट रही है। प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों बैठने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवगंगा, रीवा, संगम, ब्रह्मपुत्र जैसी महत्वपूर्ण ट्रेेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा प्रयागराज एक्सप्रेस की लेटलतीफी काफी कम रही, फिर भी जंक्शन पर यह गाड़ी करीब पौने दो घंटे देरी से पहुंची। शुक्रवार को यह ट्रेन दिन में 3.15 बजे आई थी। रीवा एक्सप्रेस, संगम, कालका, नौचंदी, ब्रह्मपुत्र जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें 2 से 11 घंटे लेट रहीं। नंदनकानन, अजमेर सियालदाह, नार्थ ईस्ट जैसी लंबी दूरी की गाड़ियों का इस सीजन में विकल्प न मिल पाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दिल्ली या लखनऊ की यात्रा करने वालों ने तो विकल्प चुना लेकिन इसके लिए उन्हें आरक्षित टिकट निरस्त कराना पड़ा। सुबह की ट्रेनें जंक्शन के हर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। परिवार के साथ आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर तो ट्रेनों का हाल जानने के लिए लोग एक-दूसरे का धक्का देने से भी नहीं चूके।
विज्ञापन

----------------
ट्रेनों की लेटलतीफी
----------------
प्रयागराज 1.40 घंटा
रीवांचल 2.25 घंटा
शिवगंगा 3.35 घंटा
संगम 5.35 घंटा
नौचंदी 4.50 घंटा
अजमेर सियालदा-5 घंटा
नंदनकानन-8 घंटा
ब्रह्मपुत्र 11 घंटा
कालका मेल 2.15 घंटा
नार्थईस्ट 3.12 घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें