फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

दारागंज में रामनिरंजन जूनियर हाईस्कूल की ओर से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
छात्र-छात्राएं घर-घर जाकर दिला रहे स्वच्छता की शपथ, शपथ पत्र भी भरवा रहे

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दारागंज स्थित रामनिरंजन जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं आसपास के लोगों में स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय की ओर से विशेष जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। 14 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में विद्यार्थी विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिला रहे हैं। साथ ही शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के इस अभियान में दारागंज के लोगों को भरपूर सहयोग भी मिल रहा है और अब तक 174 लोग स्वच्छता की शपथ ले चुके हैं। मंगलवार को अभियान के दौरान विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप मिश्र, प्रधानाध्यापिका अनीता ने स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। इसमें उषा, सावित्री, शशि, मीरा, विनीता, राधेश्याम, अपर्णा, पुष्पा देवी आदि शामिल थीं। अभियान के अंतिम दिन 14 अक्तूबर को स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। इसमें अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें