फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम के अभाव में अटका एपीएस का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरम के अभाव में अटका एपीएस का परिणाम
विज्ञापन

0 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तीन को जारी करेगा रिजल्ट
0 सदस्यों की संख्या पूरी न होे पाने के कारण नहीं हुई बैठक
इलाहाबाद।
एपीएस (सहायक निजी सचिव)-2010 का परिणाम कोरम के अभाव में जारी नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रस्तावित बैठक में पर्याप्त संख्या में सदस्यों के न पहुंचने के कारण बैठक स्थगित हो गई। आयोग अब तीन अक्तूबर को बैठक कर परिणाम जारी करेगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को इस परिणाम का अर्से से इंतजार है। इसके अलावा कुछ अन्य पुरानी परीक्षाओं के परिणाम भी अटके हुए हैं। आयोग की अगली बैठक में अन्य परिणाम भी जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सपा सरकार के कार्यकाल में आयोग की ओर से कराई गई तमाम परीक्षाओं के परिणाम महीनों, वर्षों तक अटके रहे। इनमें से कई के परिणाम आयोग ने पिछले एक माह में जारी किए हैं। हालांकि, सबसे पुरानी परीक्षा एपीएस-2010 परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है। तीन हफ्ते पहले इस परिणाम को जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद आयोग की ओर से आश्वस्त किया गया था कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में परिणाम हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ वर्ष 2013 में की कुछ परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए जाने की तैयारी थी। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बैठक बुलाई गई, लेकिन कोरम पूरा न हो पाने के कारण बैठक स्थगित हो गई। बैठक में कम से कम चार सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन बैठक में केवल दो सदस्य शामिल होने पहुंचे। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि ज्यादातर सदस्य दशहरा की छुट्टी पर चले गए हैं, सो पर्याप्त संख्या में उनकी उपस्थिति न होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका। अब तीन अक्तूबर को आयोग की बैठक बुलाई गई है। तीन को एपीएस-2010 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें