फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के पॉजीटिव आए 14 रहते हैं अलग-अलग इलाकों में, संक्रमण का खतरा

Sat, 04 Jul 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
बैंक में करीब 50 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। पॉजिटिव आने वाले बैंक कर्मचारी शहर के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इसमें 39 वर्षीय कर्मचारी प्रीतम नगर कबीर मंदिर चौराहा, 41 वर्षीय थरवई के कमहौना गांव का, एक अन्य 41 वर्षीय युवक संगम विहार, हवेलिया झूंसी, 30 वर्षीय कर्मचारी बाघंबरी गद्दी, अल्लापुर, 24 वर्षीय खरकौनी नैनी, 29 वर्षीय राजरूपपुर, 29 वर्षीय सर्वोदय नगर अल्लापुर, 25 वर्षीय बेनीगंज, बाबा मार्केट, 32 वर्षीय 82 मधवापुर, 32 वर्षीय एक अन्य कर्मचारी राजापुर के गंगानगर, 24 वर्षीय सरायनाइत के हबूसा मोड़, 26 वर्षीय हवेलिया झूंसी, 40 वर्षीय राजरूपपुर व 29 वर्षीय कर्मचारी मोहित्समगंज का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पॉजिटिव आने वाले लोगों के संपर्क में आने वालों की भी सूची ले ली गई है। 
विज्ञापन


उधर, जीवन ज्योति पुलिस चौकी पर तैनात 32 वर्षीय और 31 वर्षीय जवान पॉजिटिव आए हैं। ये कीडगंज में रहते हैं। ये दोनों चार दिन पहले पॉजिटिव आए एक कांस्टेबल के संपर्क में थे। कांस्टेबल के पॉजिटिव आने के बाद दोनों ने अपनी जांच कराई थी और होम क्वारंटीन पर थे। जिले के तीन लोग जो कि मुट्ठीगंज के एक ही परिवार से हैं, पॉजिटिव आएं हैं। इन तीनों की जांच एसजीपीजीआई में हुई है। परिवार का एक सदस्य पहले से ही कोरोना पॉजिटिव है और एसजीपीजीआई में उपचार करा रहा है।

उसके संपर्क में आने से 49 वर्षीय पत्नी, 29 वर्षीय बेटा और 54 वर्षीय भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ममफोर्डगंज के 43 वर्षीय के साथ दो युवक, लीडर रोड खरी खुइया की गली की 32 वर्षीय युवती, शिवकुटी का 40 वर्षीय युवक, सिविल लाइंस लाल बहादुर शास़्त्री मार्ग का 59 वर्षीय अधेड़ और 24 वर्षीय उसका पुत्र, करेली नुरूल्लारोड का 47 वर्षीय व्यक्ति, चौक रानी मंडी का 21 वर्षीय युवक, हासिमपुर रोड का 31 वर्षीय युवक, भावापुर का 41 वर्षीय युवक, रेलवे कॉलोनी का 45 वर्षीय व्यक्ति, झलवा स्थित मित्रनगर, नियर धूसा पॉवर स्टेशन का 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें