फोटो परिचय-सैदाबाद में टेंपो पलटने के बाद एंबुलेंस में ही घायल का इलाज करता कर्मचारी
हंडिया थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव के सामने जीटी रोड पर दो टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों टेंपो पलट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। इस दौरान गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को शहर के लिए रेफर कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।