139 centers will have UPTET today
प्रयागराज। जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन बुधवार को होगा। टीईटी प्राथमिक स्तर के लिए 139 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि पहली पाली में 139 केंद्रों पर 66786 अभ्यर्थी एवं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक के लिए 76 केंद्रों पर 37134 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
पहली पाली सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच प्राथमिक एवं दूसरी पाली 2.30 बजे से पांच बजे के बीच उच्च प्राथमिक यूपीटीईटी के लिए होगी। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के लिए 22 दिसंबर को जारी हुआ प्रवेशपत्र मान्य होगा। शासन की ओर से जारी निर्देश में किसी भी परिस्थिति में कक्ष के अंदर किसी को भी मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस इत्यादि रखने की अनुमति नहीं है। गलत प्रश्नपत्र खुलने की दशा में पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। डीआईओएस ने निर्देश दिया कि प्रश्नपत्र में गड़बड़ी है तो उसकी सूचना सही समय पर मिलनी चाहिए। परीक्षा के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 139 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 139 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक की होगी।
हड़ताल से कहीं छूट न जाए शिक्षक पात्रता परीक्षा
प्रयागराज। बैंक कर्मचारियों, कर्मचारी संगठनों एवं वामदलों की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) होने के चलते परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है। कहीं जाम में फंसकर परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट न जाए। हड़ताल के चलते परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है।