फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त शिक्षकों की भर्ती के मामले की सुनवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बर्खास्त हुए सहायक शिक्षकों के मामले में सुनवाई जारी है। मंगलवार को कोर्ट ने मामले से जुड़ी कुछ अन्य याचिकाओं पर सुनवाई कर भर्ती परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं को दिखाए जाने का आदेश देते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट जानी।
विज्ञापन

सरकारी अधिवक्ता की ओर से बताया गया कि सभी बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। याची की ओर से मामले में हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर राहत दिए जाने की अपील की गई है। कोर्ट ने इस पर अगली सुनवाई के लिए 10 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। आरोप है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2018 में 49 अभ्यर्थियों के टेबुलेशन चार्ट में नंबर बढ़ गए। इसके आधार पर उनकी नियुक्ति हो गई। मामला कोर्ट में आने के बाद जांच हुई तो 49 के खिलाफ गड़बड़ी पाई गई। कोर्ट ने सभी को बर्खास्त करने के साथ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। मामले से जुड़ी कई और याचिकाओं पर भी सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट ने कुछ अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को भी दिखाने का आदेश दिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें