फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद जंक् शन पर कुंभ जैसी सुरक्षा अब हर रोज

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन पर कुंभ जैसी सुरक्षा अब हर रोज
विज्ञापन

0 143 सीसीटीवी कैमरों के लिए बना कंट्रोल सेंटर, जीएम ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर कुंभ मेले जैसी ही सुरक्षा व्यवस्था हर रोज रहेगी। यात्री सुरक्षा के मद्देनजर यहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लिए जंक्शन स्थित आरपीएफ थाने के पीछे कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। इसका शुभारंभ उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने शुक्रवार को किया। यहां उन्हें बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कुल छह ग्रुप बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल कुंभ के दौरान जंक्शन पर कुल 143 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पहले चर्चा थी कि कुंभ के बाद कुछ कैमरे हटा दिए जाएंगे। लेकिन यात्री सुरक्षा एवं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए रेलवे ने इन कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए जंक्शन पर सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर बनाया है। कंट्रोल सेंटर में कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए 65 इंच के 12 मॉनीटर लगाए गए हैं। हर एक मॉनीटर में एक बार 25 सीसीटीवी कैमरों का डिस्प्ले एक साथ प्रदर्शित होता है। इसके अलावा 25 सीसीटीवी कैमरों में से एक कैमरे की गतिविधि दस सेकंड तक पूरे स्क्रीन पर प्रदर्शित होती है। हर एक सीसीटीवी कैमरे की स्टोरेज क्षमता 30 दिन की है। 30 दिन तक की अवधि में किसी भी घटना की जानकारी देखी एवं परखी जा सकती है। इसकी मॉनीटरिंग आरपीएफ द्वारा 24 घंटे की जाएगी। सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर के शुभारंभ के पूर्व वहां पूजन कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर पर पीसीसीएम एमएन ओझा, डीआरएम अमिताभ, सीनियर डीएसटीई नीरज यादव, सीनियर डीएससी अमरेश कुमार, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, संचित त्यागी, अजीत कुमार सिंह, गिरीश कंचन, राजाराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें