फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी प्रयागराज में 500 के पार प्रतीक्षा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी प्रयागराज में 500 के पार रही प्रतीक्षा सूची
विज्ञापन

0 मुंबई रूट की काशी और कामायनी एक्सप्रेस में दूसरे दिन भी रहा नो रूम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। होली मनाने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार को भी कम नहीं हुई। दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनों में अब भी काफी भीड़ जा रही है। शायद इसी वजह से सोमवार को नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 500 को पार कर गया। जबकि शिवगंगा, पुरुषोत्तम आदि ट्रेनों में नो रूम होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

लगातार दो दिन होली खेलने के बाद शुक्रवार से ही अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ी है। रविवार को प्रयागराज और दुरंतो एक्सप्रेस में पहली इस सीजन में स्लीपर श्रेणी में नो रूम हो गया। सोमवार को भी प्रयागराज एक्सप्रेस में स्लीपर में 500, थर्ड एसी में 190 एवं एसी टू में प्रतीक्षा सूची 100 के पार रही। इसी तरह दिल्ली रूट की रीवा एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस के स्लीपर में 286, थर्ड एसी में 91 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर मुंबई रूट की काशी, कामायनी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में लगातार दूसरे दिन स्लीपर श्रेणी में नो रूम रहा। रेलवे अफसरों की माने तो अभी दो तीन दिन भीड़ और रह सकती है। उधर रविवार की रात चार घंटे की देरी से रवाना हुई आनंद विहार स्पेशल आठ घंटे की देरी से आनंद विहार पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें