संजू बाबा का चुनाव लड़ने से इंकार
प्रयागराज। इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से सिने स्टार संजय दत्त ने इंकार कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने सोमवार को यह जानकारी दी। किशोर ने बताया कि प्रिया दत्त खुद यह प्रस्ताव लेकर संजय दत्त के पास पहुंची थीं। लेकिन, उन्होंने ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।