फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निबंधक के पद पर प्रोन्नति प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त निबंधक के पदों पर प्रोन्नति प्रारंभ
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट में गैर विधि स्नातक उपनिबंधकों की संयुक्त निबंधक पद पर प्रोन्नति प्रारंभ कर दी है। इससे पहले इस पद पर सिर्फ विधि की डिग्री रखने वाले उपनिबंधकों को ही प्रोन्नति दी जाती थी। हाईकोर्ट ने हाल ही में नियमावली में बदलाव कर यह बाध्यता समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

इसके बाद महानिबंधक मयंक कुमार जैन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत शारदा शरण शुक्ल, अशोक कुमार द्वितीय, राजेन्द्र कुमार जोशी, शेष प्रताप, वीरेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार (लखनऊ) और मोहम्मद अच्छे को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनुपम शुक्ल सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस पर मुख्य न्यायाधीश का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें