फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय जायसवाल की गिरफ्तारी व फरारी का वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000000

पूर्व विधायक संजय जायसवाल
की गिरफ्तारी व फरारी का वारंट
0 लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज है पहली पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह करने का केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने पूर्व कांग्रेसी विधायक संजय प्रताप जायसवाल की गिरफ्तारी और फरारी का वारंट जारी किया है। संजय प्रताप के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक पत्नी के रहते हुए दूसरा विवाह करने का मुकदमा दर्ज है। इसकी पत्रावली स्थानांतरित होकर स्पेशल कोर्ट आई है। कोर्ट ने पूर्व विधायक को हाजिर होने का आदेश दिया था, मगर वह हाजिर नहीं हुए तो गैरजमानती वारंट और धारा 82 सीआरपीसी के तहत फरारी का नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने की।
विज्ञापन

पीड़िता ने पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। चारबाग स्टेशन पर उसकी मुलाकात संजय जायसवाल से हुई। उसने खुद को डॉक्टर बताया फिर कहा कि वह बस्ती से कांग्रेस का विधायक भी है। यह बात वर्ष 2013 की है। उसे आश्वासन दिया कि नौकरी लगवा देंगे। इसी बहाने से उसने पीड़िता से नजदीकी बढ़ा ली और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। 11 अक्तूबर 2013 को मैरिज एग्रीमेंट भी बनवा लिया। इसके बाद पीड़िता को पता चला कि संजय जायसवाल पहले से विवाहित है और पहली पत्नी के होते हुए धोखा देकर दूसरी शादी की है। इस मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें