सीआरपीएफ कैंप त्रिसुंडी में तैनात बीमार जवान की इलाज के दौरान प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर सीआरपीएफ के सीओ के साथ तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी मृत जवान के परिजनों को दी।
अलीगढ़ के गंगीरी निवासी रमेश लाल (54) पुत्र निवासी लाल आरपीएफ भर्ती केंद्र त्रिसुंडी कैंप अमेठी में सिपाही के पद पर तैनात थे। बीती 15 जून को वह अचानक बीमार हो गए। साथियों ने उन्हें इलाज के लिए बीती 15 जून को इलाहाबाद में भर्ती कराया। जवान की हालत में सुधार होने पर उसे लेकर त्रिसुंडी वापस लौट आए थे। शुक्रवार दोपहर एकाएक उसकी हालत फिर बिगड़ गई। आनन-फानन साथियों ने उसे लेकर प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ सीओ के साथ तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।