आज से निरस्त हो जाएगी गाजीपुर और जौनपुर पैसेंजर
0 जंक्शन नहीं आई काशी और सारनाथ एक्सप्रेस, आज से गोदान भी निरस्त
इलाहाबाद। उत्तर रेलवे के जंघई-सरायकंसराय-सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोमवार से इलाहाबाद और प्रयाग से चलने वाली जौनपुर पैसेंजर और मंगलवार से प्रयाग-गाजीपुर डीएमयू निरस्त होने जा रही है। इन तीनों ट्रेनों के अलावा इलाहाबाद जंक्शन से होकर गुजरने वाली सारनाथ, काशी एक्सप्रेस भी रविवार से निरस्त कर दी गई। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। हालांकि उत्तर मध्य रेलवे की ओर से कहा गया है जो ट्रेनें निरस्त की गई है उसमें जिन यात्रियों के रिजर्वेशन हैं उनका पूरा रिफंड दिया जाएगा।
ट्रेनों के निरस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को होनी है। क्योंकि इलाहाबाद से हर रोज काफी संख्या में यात्री गाजीपुर और जौनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में सवार होते हैं। वहीं दूसरी ओर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रविवार को मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस, एलटीटी-छपरा और दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस भी निरस्त रही। यह दोनों ट्रेनें दो जून तक निरस्त रहेंगी। बता दें कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते उत्तर रेलवे द्वारा नौ जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। काशी, सारनाथ जहां रविवार से निरस्त हो गई तो बाकी अन्य ट्रेनों का निरस्तीकरण 28 मई से शुरू होगा। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि यात्री अपना रिफंड आरक्षण काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं।
इलाहाबाद आने वाली ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
11054 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एक जून
11053 लोकमान्य तिलक-आजमगढ़ एक्सप्रेस 30 मई
11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 27, 28, 30 मई एवं एक जून
11056 गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस 29, 30 मई, एक और तीन जून
11059 लोकमान्य तिलक-छपरा 29, 31 मई
11060 छपरा-लोकमान्य तिलक 28, 31 मई, दो जून
15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 28 मई से चार जून
15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस 27 मई से दो जून
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 27 मई से दो जून
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28 मई से तीन जून
11107 ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 28 मई से एक जून
11108 वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 29 मई से दो जून