फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास में गड़बउी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास योजना में अनियमितता, नोटिस
विज्ञापन

ब्लॉकों में लगे कैंप में पहुंची कई शिकायतें
इलाहाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायतें बढ़ती जा रहीं हैं। विकास खंड पर लगे कैंप में शुक्रवार को सीडीओ के सामने इस तरह की शिकायतें पहुंचीं। लाभार्थियों ने बिना प्लास्टर कराए ही पैसा का भुगतान करा लिया। आरोपियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। ब्लॉक स्तर पर शिकायतों की सुनवाई शनिवार और सोमवार को भी होगी।
सीडीओ के निर्देश पर हर ब्लॉक में कैंप लगाकर शिकायतों की सुनवाई हुई। सीडीओ सैमअल पॉल एन. ने सोरांव में सुनवाई की। वहां प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की कई शिकायतें रहीं। अन्य ब्लॉक में इस तरह की शिकायतें रहीं। सीडीओ ने बताया कि जांच में कई जगह गड़बड़ियां पाई गईं हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को नोटिस देकर कारण पूछा गया है। अन्य बीडीओ के साथ बैठक में भी आवास योजना तथा अन्य शिकायतों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने सात से 10 दिन में शिकायतों के निस्तारण की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
खाली कराए गए दो सरकारी आवास
इलाहाबाद। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करके कलेक्ट्रेट के पास से दो सरकारी आवास खाली कराए। टाइप फोर के दोनों आवास पर सेवानिवृत्ति के बाद भी कब्जा था। उनकी जगह उनमें कोई और रह रहा था। उन्हें प्रशासन की ओर से आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कनौजिया ने बताया कि एक मकान काफी पहले खाली हो गया था। दूसरे मकान को भी उन्होंने खुद खाली कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें