हज यात्रा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
0 अब 22 दिसंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन
इलाहाबाद। काबा शरीफ में तवाफ (चक्कर) लगाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज-2018 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दी गई है। इस मुताबिक 22 दिसंबर या उससे पहले जिनका पासपोर्ट जारी होगा, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे उन लोगों को लाभ मिल सकेगा जिनका पासपोर्ट अब तक नहीं बन सका था।
खुद्दामाने हज कमेटी के सचिव हाजी मोईन अहमद खां के मुताबिक हज पर जाने वालों के लिए यह बेहतर मौका है। जिनकी तैयारियों में कुछ कमी रह गई थी, वे इस मौके का लाभ ले सकते हैं। वहीं रेजाए मुस्तफा खिदमते हुज्जाज सोसाइटी के सचिव शाहिद कमाल खान के मुताबिक निर्धारित समय तक आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए हज कमेटी की ओर से ऐसा निर्णय लिया गया।