फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : चिकित्साधिकारी के 13 पदों पर इसी माह होगी भर्ती, प्रवक्ता एवं रीडर के नौ पदों पर भी भर्ती इंटरव्य

Sun, 02 Jul 2023 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग मेें चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) ऑर्थोपेडिशियन के दो पदों, चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के पांच पदों और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) पैथालॉजिस्ट के छह पदों पर सीधी भर्ती होनी है।
विज्ञापन
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में चिकित्साधिकारी के 13 पदाें और आयुष विभाग में प्रवक्ता एवं रीडर के नौ पदों पर इसी माह सीधी भर्ती होगी। इसके लिए जुलाई के दूसरे सप्ताह तक इंटरव्यू कराए जाएंगे। आयोग ने संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी की है।

विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग मेें चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) ऑर्थोपेडिशियन के दो पदों, चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के पांच पदों और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) पैथालॉजिस्ट के छह पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इसके अलावा आयुष (होम्योपैथी) विभाग, उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सीकोलॉजी के सात पदों और उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में रीडर इलाज वित तदबीर के दो पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन सभी पदों पर इंटरव्यू जुलाई के दूसरे सप्ताह तक कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें