Prayagraj News : अपहरणकर्ताओंके चंगुल से छूटा वासू पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
यहां एक युवक बंधक हाल में मिला। पुलिस ने मुक्त कराकर उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह मुंडेरा से अपहृत वासु है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे अगवा करने वाला मोहल्ले में रहने वाला उसका ही दोस्त सर्वेश सिंह पटेल है। उसने अपने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथियों की तलाश देर रात तक चलती रही। डीसीपी नगर संतोष कुमार मीना के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने रुपयों के लिए वारदात की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।