चिकित्साधिकारी के 1002 पदों के लिए इंटरव्यू जून में
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (एलोपैथी) में चिकित्साधिकारी ग्रेड-1 के 1002 पदों और संभागीय विश्यापन अधिकारी के एक पद पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) मई के अंतिम सप्ताह, जून के दूसरे, तीसरे और चौथे सप्ताह में इंटरव्यू कराने जा रहा है। आयोग ने बृहस्पतिवार को संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी।
चिकित्साधिकारी चेस्ट सर्जन के एक पद के लिए इंटरव्यू मई के अंतिम सप्ताह, चिकित्साधिकारी पीडियाट्रिशियन के 440 पदों एवं चिकित्साधिकारी पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के 10 पदों के लिए जून के दूसरे सप्ताह, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास में संभागीय विख्यापन अधिकारी के एक पद, चिकित्साधिकारी ईएनटी स्पेशलिस्ट के 25 पदों, चिकित्साधिकारी आर्थोपेडिशियन के 22 पदों एवं चिकित्साधिकारी पैथोलॉजिस्ट के 21 पदों के लिए जून तीसरे हफ्ते और चिकित्साधिकारी एनेस्थेटिस्ट के 460 पदों एवं चिकित्साधिकारी ऑफ्थोमोलॉजिस्ट के 23 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू जून के चौथे सप्ताह में कराए जाएंगे।