फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : 12 परीक्षकों की अनुपस्थिति से 1253 छात्र नहीं दे सके प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 15 Feb 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में 12 परीक्षक निर्धारित केंद्रों पर नहीं पहुंचे, इससे कुल 1253 परीक्षार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में 12 परीक्षक निर्धारित केंद्रों पर नहीं पहुंचे, इससे कुल 1253 परीक्षार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा से वंचित रह गए। पहले चरण में 1355 तथा दूसरे चरण में 1754 विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहले चरण में चार परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण 369 और दूसरे चरण में आठ परीक्षकों के न पहुंचने से 884 छात्र परीक्षा नहीं दे सके। पहला चरण 24 जनवरी से एक फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में आयोजित हुआ था, जबकि दूसरा चरण दो से नौ फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में संपन्न कराया गया। उपसचिव डॉ. देवव्रत ने बताया कि जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है, उनकी परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षा के बाद अलग से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें