फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा आठ डिग्री लूढ़का, आज सताएगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा आठ डिग्री लुढ़का, आज सताएगी धूप
विज्ञापन

-खुशनुमा मौसम में 4.2 मिलीमीटर बारिश
-बादलों में छुपा रहा सूरज, दो बार दिखी धूप
प्रयागराज। तीखी सूखी गर्मी और भूमध्य सागर से उठी हवाओं के गठजोड़ से मौसम ने ऐसी करवट ली कि तापमान आठ डिग्री लुढ़क गया। बुधवार की भोर से रुक-रुक कर हुई बारिश ने तपिश से राहत दिलाई। वहीं किसानों की परेशानी बढ़ा दी। रात से ही करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया। रात का पारा भी करीब छह डिग्री सेल्सियस धड़ाम हो गया। गोता लगाने वाली नमी में उछाल आया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज बादलों की आवाजाही के बीच धूप सताएगी।
पश्चिमी विक्षोभ के साथ स्थानीय चक्रवाती असर इस कदर प्रभावी हुआ कि 48 घंटे के भीतर ही तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बुधवार को अधिकतम पारा 25.9 तो न्यूनतम पारा छह डिग्री उतार के साथ 19.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस बीच बदरी और बारिश इस कदर असरकारी रही कि वातावरण से गुम नमी ने भी उछाल मारी। आर्द्रत 40/31से बढ़कर 94/40 पर आ टिकी। रुक-रुक कर हुई 4.2 मिलीमीटर बारिश से मौसम लगभग ठंड जैसा हो गया।
विज्ञापन

धूल भरी हवाओं संग हुई बारिश ने तो सड़कें तो धोईं ही, साथ ही पटरियों पर जलजमाव भी दिखा। गंदगी वाले क्षेत्रों में कीचड़ फिसलन बनी रही। सुखद यह रहा कि चिलचिलाती तपिश से लोगों को फौरी राहत मिली। सुबह दफ्तर जाने को निकले लोग फुहारों में भीगे भी। सर्वाधिक परेशान किसान रहे। खेत और खलिहानों में पड़ी फसल भीग गई। वे बोझ भी भीगे जो मड़ाई के लिए रखे थे। इन बोझों के सड़ने का खतरा बढ़ा है। वहीं इस बेमौसम की बारिश ने करीब एक हफ्ते केे लिए कटाई-मड़ाई का काम बाधित कर दिया।
मौसम विभाग इस बदलाव को जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया बता रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों से इसमें तेजी आई है। इस वर्ष इसमें और भी इजाफा हुआ है। इसी वजह से तापमान में अचानक से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अभी यह आगे भी असर दिखा सकता है। अप्रैल के महीने में पारा 44 डिग्री के पार जाना असामान्य घटना है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा इसे अधिक गर्मी के कारण बने स्थानीय चक्रवात का प्रभाव बताते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय चक्रवात के साथ पश्चिमी विक्षोभ का यह असर भूमध्य सागर से उठी हवाओं के जरिए हवा के कम दबाव वाले क्षेत्रों में बारिश और आंधी में बदल गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में यह अपना प्रभाव दिखा रहा है। बृहस्पतिवार को कहीं-कहीं बादलों के बीच मौसम साफ रहने के आसार हैं। धूप तेज हुई तो पारा पांच से छह डिग्री बढ़ सकता है। वहीं अभी तेज हवाएं प्रभावी हो सकती है, ऐसे में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें