इलाहाबाद सीट पर चौंकाने वाला फैसला ले सकती है कांग्रेस
प्रयागराज। इलाहाबाद लोस सीट पर कांग्रेस जल्द पत्ता खोल सकती है। अमेठी व रायबरेली में शीर्ष नेताओं के नामांकन के बाद अब पार्टी पूर्वी यूपी की प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों के एलान के साथ ही चुनावी घेराबंदी में जुटेगी। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक इलाहाबाद सीट पर पार्टी चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।
कहा जा रहा है कि कुछ अहम सीटों पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा-बसपा गठबंधन से सहयोग के लिए आग्रह किया है, ताकि सत्ताधारी दल को आसानी से घेरा जा सके। इसमें इलाहाबाद सीट अहम है। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस ने रणनीति के तहत अभी इलाहाबाद में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति नहीं की है। आजमगढ़, गोरखपुर और लखनऊ सीटों पर भी चुनाव प्रभारी की तैनाती अभी नहीं की गई है। चर्चा है कि इन सीटों पर गठबंधन को साथ लेकर कांग्रेस कदम आगे बढ़ा सकती है। ऐसा हुआ तो पूर्वी यूपी की चुनावी तस्वीर कुछ और होगी।