फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से गांव-गांव पैठ बनाती रहीं प्रियंका-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने परदादा पं. जवाहर लाल नेहरू और अपनी दादी इंदिरा गांधी के उस सूत्र वाक्य को आत्मसात कर संगम तट से चुनावी शंखनाद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। जलयात्रा के जरिए वोटों को सहेजने के लिए वह गांव-गांव पैदल धूमीं। लोगों से इस तरह घुलमिल कर मिलीं कि सामने वाले भी चकित हुए। गांव और ग्रामीणों को जागृत और मायूस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वह नाव से गांव-गांव पैठ बनाती रहीं।
विज्ञापन

प्रियंका ने स्वराज भवन में रविवार रात्रि विश्राम कर जड़ों से जुड़ाव को न केवल जगजाहिर किया, बल्कि ट्वीट करते हुए अपने सियासी इरादे भी जाहिर किए। ट्वीट में अपनी दादी इंदिरा गांधी के बोल इंगित करते हुए लिखा उनके शब्द मेरे दिल में गूंज रहे हैं, वह कहती थीं कि ‘निडर बनो, सब अच्छा होगा’। सोमवार को उनकी दिनचर्या अन्य दौरों से बिल्कुल इतर रही। वह दादी की तरह साड़ी पहने कार्यकर्ताओं संग आम लोगों के निकट रहते हुए कुछ नया करने को उत्साहित रहीं।
कांग्रेस की खेवनहार बनीं प्रियंका गांधी का प्रयागराज से जल यात्रा का आगाज सियासत के जानकारों के बीच चर्चा का विषय बना है। पार्टी का झंडा लेकर जिंदाबाद लगाने वाले कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रियंका की यह जलयात्रा वोट तो बाद में साधेगी, लेकिन गांव के लोगों का उनका अचानक हुआ जुड़ाव भाजपा समेत अन्य विपक्षी नेताओं के माथे पर बल डालने के लिए काफी है। तय है उन्हें नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। संगम नोज पर अराधना मिश्रा मोना ही उनके इर्दगिर्द रहीं। मंदिर पर संजय तिवारी और घाट पर मुकुंद तिवारी पाटी के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के सियासी प्रबंधन के गवाह बने। वहां जुटे कांग्रेसियों में अवधेश शर्मा, अभिन्न वार्ष्णेय, रघुनाथ द्विवेदी जैसे नेता उत्साहित रहे।
विज्ञापन

घाट पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, अखिलेश प्रताप सिंह जैसे कद्दावर नेता इस दौरे को कांग्रेस की संजीवनी करार देते हैं। अखिलेश बोले, झूठ का पिटारा खुल चुका है, जनता सब जानती है। अच्छे दिन आएंगे, जैसे जुमलों की हकीकत सामने आ चुकी है। उन्होंने कहाकि प्रियंका गांधी का नेतृत्व नई दिशा दे रहा है। परिणाम चौंकाने वाले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें