होली बाद जंक्शन से दो दिन चलेगी दिल्ली स्पेशल
0 इलाहाबाद जंक्शन से 23 एवं 24 मार्च को होगा संचालन
0 अहमदाबाद-पटना के बीच भी चल रही एक अन्य स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज। होली के बाद दिल्ली जाने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। स्पेशल ट्रेन का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से 23 एवं 24 मार्च को होगा। इस ट्रेन में स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के छह, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
इलाहाबाद जंक्शन से दिल्ली स्पेशल रात 8.30 बजे प्रस्थान करेगी। जो फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद रुकते हुए सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से 24 एवं 25 मार्च को स्पेशल ट्रेन सुबह नौ बजे चलकर शाम 7.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय के मुताबिक इसके अलावा अहमदाबाद-पटना के बीच भी एक अन्य स्पेशल ट्रेन वाया इलाहाबाद जंक्शन चलाई जा रही है। पटना से यह ट्रेन 20 मार्च की सुबह 11 बजे चलेगी। जो शाम 5.20-05.25 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं आगरा फोर्ट, रतलाम के रास्ते अगले दिन शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। वापसी में अहमदाबाद से स्पेशल ट्रेन सोमवार 18 मार्च की रात 11.25 बजे चलेगी जो 19 मार्च की रात 10.50-10.55 बजे इलाहाबाद जंक्शन और अगले दिन सुबह 8.45 बजे पटना पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी टू का एक, एसी थ्री के पांच एवं सामान्य श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।