फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण यात्रा के श्रद्धालुओं को बस से भेजा जाएगा चित्रकूट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामायण एक्सप्रेस के यात्रियों को बस से भेजा जाएगा प्रयागराज, चित्रकूट
विज्ञापन

0 ट्रेन के रूट में शामिल नहीं थे प्रभु राम से जुड़े यह दोनों महत्वपूर्ण स्थल

प्रयागराज। आईआरसीटीसी की ओर से चलाई गई श्री रामायण एक्सप्रेस के यात्रियों को अब सड़क मार्ग से प्रयागराज और चित्रकूट लाया जाएगा। नये कार्यक्रम के तहत मंगलवार की रात इस ट्रेन के यात्री अब प्रयागराज पहुंचेंगे। सुबह इन यात्रियों को चित्रकूट भेजा जाएगा। इसके पूर्व श्री रामायण एक्सप्रेस के रूट में प्रयागराज, चित्रकूट को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में अमर उजाला की ओर से रविवार के अंक में यह खबर प्रकाशित भी की गई। आनन फानन में आईआरसीटीसी की ओर से अब बताया गया है कि श्री रामायण एक्सप्रेस के यात्रियों को चित्रकूट और प्रयागराज भेजा जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि संबंधित ट्रेन के यात्रियों को प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम ले जाया जाएगा या नहीं। फिलहाल रामायण एक्सप्रेस रविवार की शाम वाराणसी पहुंच चुकी है। ट्रेन में सवार करीब 800 श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे हैं। ये 19 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती सहित अन्य स्थानों पर दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद शाम को भदोही स्थित सीता समाहित स्थल सड़क मार्ग से जाएंगे। इलाहाबाद में रात गुजारने के बाद 20 को चित्रकूट के लिए निकल जाएंगे। वहीं रामायण एक्सप्रेस 20 को मानिकपुर स्टेशन के लिए रवाना होगी। जो इलाहाबाद छिवकी के रास्ते गुजरेगी। आईआरसीसीटी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक ट्रेन के यात्रियों को बस से चित्रकूट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें