फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले को पंचर कर बना रहे बहाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों को पंचर कर बना रहे चैंबर
विज्ञापन

0 जलजमाव रोकने को पक्के नालों के तोड़े जा रहे स्लैप
0 जालियों में फंसी गंदगी रोक रही बहाव, तल्लीझार सफाई की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर में जलभराव न हो, इसके लिए नगर निगम हाल में ही बनाए गए पक्के नालों को पंचर करा रहा है। खासकर बड़े नालों के स्लेप जगह-जगह जेसीबी से तोड़कर चैंबर निर्माण कराए जा रहे है। अफसरों का दावा है कि नालों की प्राथमिकता के आधार पर एक बार फिर से सफाई कराई जा रही है। सच्चाई यह है कि नालों में लगाई गई जालियों में फंसी गंदगी पानी को बहाव को रोक रही है। नाले ओवर फ्लो न हों इसके लिए तल्लीझार सफाई की जरूरत है।
विज्ञापन

दस जुलाई को तीन घंटे की बारिश में शहर भर में जलभराव हुआ था। नालों और सीवर लाइन के ओवर फ्लो होने से कई मोहल्लों के घरों में पानी घुस गया। लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम के अफसरों ने भागदौड़ शुरू की तो खामियां नजर आईं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मुताबिक नालों को पक्का करने और ह्यूम पाइप डालने से पानी का बहाव कम हुआ। लोगों को दिक्कत न हो इसलिए नई योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जहां जगह है वहां कुछ नालों को चौड़ा किया जाएगा। जहां जगह की कमी है, वहां पक्के नालों के स्लेप जेसीब से पंचर कराकर चैंबर बनाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मम्फोर्डगंज से की जा चुकी है। सीएमपी के पास भी नाले को खोला गया है। सभी जोनल अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि पूर्व में आवंटित धनराशि से नालों की फिर से सफाई कराएं। नालों की जालियां नियमित रूप से खाली कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान जालियों में फंसी गंदगी और पॉलीथिन से पानी का बहाव रुक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें