सरकारी जमीन पर कब्जा, सरकारी दुकान पर गड़बड़ी की शिकायत
0 संपूर्ण समाधान दिवस के तहत सोरांव पहुंचे डीएम, कस्बा में देखा पानी का हाल, गांव का भी भ्रमण
इलाहाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत डीएम ने मंगलवार को सोरांव तहसील में सुनवाई की। वहां अधिक शिकायतें अवैध कब्जा को लेकर रहीं। उसरही गांव के छह परिवारों ने दबंगों पर आवास का निर्माण रुकवाने तथा धमकी देने की शिकायत की।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास आवंटित किया गया है। जमीन भी राजस्व विभाग की ओर से पट्टा पर दिया गया है लेकिन दबंगों ने काम रुकवा दिया। उन्हाेंने जान से मारने की भी धमकी दी। डीएम सुहास एवाई ने इंस्पेक्टर को मौके पर जाकर निर्माण सुनिश्चित कराने तथा कार्रवाई का निर्देश दिया। चकरोड पर अतिक्रमण, तालाब, ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा आदि की भी शिकायतें हुईं। ग्रामीणों ने बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत की। डीएम ने इसकी जांच का आदेश दिया। जल निकासी की सुविधा न होने की शिकायत पर डीएम कस्बा में पहुंच गए और जरूरी निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम सोरांव, होलागढ़, मऊआइमा, कौड़िहार के वीडीओ के संग बैठक की और शौचालय निर्माण की प्रगति जानी। दादूपुर गांव में पहुंचे डीएम ने शौचालय निर्माण का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ एडीएम सीएस अमरपाल सिंह, पीडीडीआरडीए डीपी सिंह, डीडीओ पीके सिंह, डीपीआरओ एके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
000
अनुदान के बलए आवेदन
इलाहाबाद। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विपिन उपाध्याय ने बताया कि मानसिक दिव्यांगों के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन के लिए अनुदान की घोषणा की गई है। इसके लिए स्वैच्छिक संगठनों से 31 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता निवारण बचाव, उपचार, पुनर्वासन योजना के अंतर्गत भी अनुदान के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। प्रस्ताव दो प्रति में 25 जुलाई तक विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करना है।
000