फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में माहौल खराब करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी में माहौल खराब करने की साजिश नाकाम
विज्ञापन

-करारी के तालाब में दो मवेशियों के कटे सिर मिलने पर तनाव
-अफसरों ने लोगों को शांत कराया, तीन संदिग्ध हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी इलाके में शरारती तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश को ग्रामीणों और पुलिस ने सूझबूझ से नाकाम कर दिया। उखैया खास गांव के तालाब में शुक्रवार सुबह तालाब में दो मवेशियों के सिर उतराता मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण वहां जुट गए। खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया और कहा कि यह शरारती तत्वों की साजिश है। सिर और खाल दफन कराकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

करारी के उखैयाखास गांव के समीप एक तालाब में शुक्रवार सुबह दो मवेशियों के कटे सिर उतराते देख ग्रामीण जुट गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। वहां सैकड़ों लोग जुट गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी प्रदीप गुप्त भी सीओ और कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया और भरोसा दिया कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सकों को बुलाया तो उन्होंने पुष्टि कर दी कि एक सिर भैंस और दूसरा गाय का है। पुलिस ने तालाब से दोनों कटे सिर के साथ ही खाल भी बरामद की। पुलिस ने सिर और खाल तालाब के पास ही दफन करा दिया। एसपी ने कहा कि मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमों ने आजाद नगर समेत कई मुहल्ल में दबिश दी। कई ऐसे संदिग्धों को पुलिस ने चिन्हित किया है जो पशु तस्करी के साथ मांस की बिक्री करते हैं। देर रात तक पुलिस ने इस केस में तीन लोगों को हिरासत में लिया था। एसपी कौशाम्बी का कहना है कि यह माहौल खराब करने की नीयत से की गई कारगुजारी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें