फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी-लाठीचार्ज के विरोध में डीएम का घेराव
विज्ञापन

0 ग्राम रोजगार सेवकों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नौ सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान 25 सितंबर को लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अपनी मांगों को लेकर संगठन की ओर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था। रोजगार सेवकों ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा है कि अब करो या मरो की स्थिति खड़ी हो गई है। रोजगार सेवकों ने लखनऊ में लाठीचार्ज करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जेल भेजे गए 91 ग्राम रोजगार सेवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। संगठन की ओर से सरकार को भेजी गई नौ सूत्रीय मांग को पूरी कराई जाए। रोजगार सेवकों ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर 12 अक्तूबर को प्रदेश के 38 हजार ग्राम रोजगार सेवक विधान भवन लखनऊ का घेराव करेंगे। घेराव में संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अरुण यादव, मंडल अध्यक्ष विजय चंद्र विश्वकर्मा, महामंत्री राकेश ओझा, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र गौतम, राकेश पटेल, सुरेंद्र यादव, तारा पटेल, पंकज पटेल, विष्णु स्वर्णकार, प्रमोद कुमार, सुमन यादव संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें