फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सचल दल ने पकड़े सिर्फ 12 नकलची

Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के अंग्रेजी के इम्तहान में नकल रोकने की पूरी कवायद के बाद भी दर्जन भर दस्ते 12 नकलची ही पकड़ सके। अंग्रेजी की परीक्षा में पहले से नकल की तैयारी को देखते हुए बोर्ड के अधिकारी पर्यवेक्षकों को भी नकल रोकने के साथ निगरानी को लगा दिए थे। पूरा प्रशासनिक अमला लगा होने के बाद भी जिले में नकलचियों को पकड़ने में खानापूरी की गई।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में नकल रोकने के लिए जिले में आठ टीमों का गठन के साथ मंडल के अधिकारियों की ओर से चार टीमों का गठन किया गया है। जिले में नकल रोकने के लिए 12 टीमों की तैनाती के साथ हर तहसील के एसडीएम, तहसीलदार सहित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों ने अंग्रेजी की सबसे बड़ी परीक्षा में मात्र 12 नकलची पकड़कर पूरी परीक्षा प्रक्रिया को सवालों को घेरे में खड़ा कर दिया है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट बैंकिंग की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने नारीबारी क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा में मंगलवार को हुई परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद वहां हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा सचल दस्ते के निगरानी में कराई गई। अभी तक अपने हर दौरे में केन्द्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षार्थियों पर कार्रवाई करने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था में ही लगे रहे, अंग्रेजी की परीक्षा में उनकी झोली खाली रही।
विज्ञापन


बोर्ड की लापरवाही के कारण कोरांव क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर इंटरमीडिएट मानव विज्ञान का प्रश्नपत्र नहीं भेजा जा सका। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी के पहुंचने पर जब केन्द्र व्यवस्थापकों को जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। उन्होंने बोर्ड मुख्यालय से प्रश्नपत्र लेकर संबंधित परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया। यह परीक्षार्थी जीआईसी संसारपुर का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें