फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 12,500 को मिलेगी उपाधि

Thu, 12 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से 14 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में 12,500 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। प्रदेश के राज्यपाल एवं विवि कुलाधिपति राम नाईक मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, बंगलूरू के प्रो. वाईएस राजन होंगे। दीक्षांत समारोह में आजमगढ़ के एमएससी जैव रसायन के बृजभान यादव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


मुक्त विवि के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से 1500 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। बीए के 2942, बीसीए के 309, बीएलआईएस के 857, एमए के 4633, बीएड के 402, बीएड स्पेशल एजुकेशन के 433, पीजीपीडी के 727, एमसीए के 59, एमजे के 139, पीजीडीसीए के 91, पीजीडीजेएमसी के 148, पीएचडी के 94, एमबीए के 49, बीकॉम के 228, एमकॉम के 226, बीएससी के 143 एमएससी के 274 शिक्षार्थियों को उपाधि मिलेगी।

कुलपति प्रो. दुबे ने बताया कि बाबा साधव राम महाविद्यालय कोइनहां आजमगढ़ के जैव रसायन में एमएससी के छात्र बृजभान यादव को परीक्षा में 82.08 फीसदी अंक पाने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक के साथ विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। आजमगढ़ के मानविकी विद्या शाखा के यादवेंद्र सरोज को एमए हिंदी, समाज विज्ञान विद्या शाखा में राम लगन डिग्री कॉलेज मिर्जापुर घोसी मऊ के बेचन चौहान को राजनीति विज्ञान में, प्रबंधन विद्या शाखा में विवि परिसर के पंजीकृत विनीत कुमार, कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान वाराणसी की एमसीए छात्रा सीमा कश्यप, शिक्षा विद्या शाखा में बांदा की एमए शिक्षा शास्त्र की साधना पांडेय को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें