फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार की जमानत पर सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मुख्तार की जमानत पर सुनवाई टली
विज्ञापन

प्रयागराज। राम सिंह मौर्य हत्याकांड में विधायक मुख्तार अंसारी की तीसरी जमानत अर्जी पर 10 दिसंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी मगर विधायक के अधिवक्ता प्रमोद सिंह नीरज ने अदालत से कुछ और समय दिए जाने की मांग की गई। इसे स्वीकार करते हुए स्पेशल कोर्ट जज एमपीएमएल ने दस दिसंबर तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन

घटना 19 मार्च 2010 की मऊ के दक्षिण टोला थाने की है। अभियोजन के अनुसार वादी गाड़ी से मोहम्मदाबाद की तरफ से मऊ आ रहा था कि जैसे ही एआरटीओ कार्यालय हकीकतपुर के पास पहुंचा था कि देखा उसके भाई की सफारी गाड़ी पर असलहे से लैस लोग फायरिंग कर रहे हैं। गाड़ी में बैठे राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे आरक्षी सतीश कुमार को गोली लगी थी। राम सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें