फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुसरोबाग ओवर ब्रिज के लिए रेलवे इसी माह लेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुसरोबाग ओवर ब्रिज के लिए रेलवे इसी माह लेगा ब्लॉक
विज्ञापन

रेलवे की 20 से 25 जुलाई के मध्य गर्डर की लांचिंग की तैयारी
गर्डर लॉचिंग के दौरान ट्रेन संचालन पर भी पड़ेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट पानी की टंकी से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली लीडर रोड को जोड़ने वाले रेल ओवर ब्रिज की दूसरी लेन के लिए रेलवे इसी माह ब्लॉक लेगा। रेलवे की ओर से इसका कार्यक्रम बनाया जा रहा है। यह ब्लॉक 20 से 25 जुलाई तक लिए जाने की तैयारी है। इस दौरान रेलवे की ओर से आरसीसी के गर्डर की लॉचिंग का कार्य किया जाएगा। लॉचिंग किए जाने की अवधि में संबंधित रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी।
दरअसल कुंभ मेले के मद्देनजर खुसरोबाग ओवर ब्रिज (आरओबी) के समानांतर सेतु निगम की ओर से दो लेन का एक और आरओबी बनाया जा रहा है। सेतु निगम ने अपना 50 फीसदी से ज्यादा काम कर लिया गया है। अब रेलवे ट्रैक के ऊपर आरसीसी के गर्डर की लांचिंग की जानी है। गर्डर की लॉचिंग का कार्य 20 से 25 जुलाई के मध्य किए जाने का रेलवे ने कार्यक्रम बनाया है। लॉचिंग के दौरान ट्रेन संचालन पर ज्यादा असर न पड़े इसके लिए रेलवे ब्लॉक उस अवधि में लेगा जिस दौरान ट्रेनों की आवाजाही कम रहती है। इलाहाबाद-कानपुर रूट की बात करें तो यहां दिन में 12.30 बजे से चार बजे के मध्य यात्री ट्रेनें कम है। ऐसे में इसी अवधि में रेलवे की ओर से ब्लॉक लिए जाने की तैयारी है। इस बारे में इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम एके द्विवेदी का कहना है कि गर्डर की लॉचिंग 20 से 25 जुलाई के मध्य की जा सकती है। इसका विस्तृत कार्यक्रम अभी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
नैनी रेल फाटक पर 15 को गर्डर लगाने की तैयारी
0 खुसरोबाग रेल ओवर ब्रिज के पूर्व रेलवे की नैनी के मलहरा रेल फाटक पर बन रहे आरओबी पर गर्डर लॉचिंग की तैयारी की गई है। रविवार 15 जुलाई को दिन में यह काम रेलवे की ओर से किया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को तमाम स्टेशनों पर भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें