फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : रीजन में परीक्षा में शामिल होंगे 3.52 लाख से अधिक परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000000

इलाहाबाद रीजन में 3.52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
0 सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू
0 इलाहाबाद रीजन से जुड़े 60 जिलों में बनाए गए 316 केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इस परीक्षा में इलाहाबाद रीजन से जुड़े 60 जिलों में सीबीएसई के 2740 विद्यालयों के तीन लाख 52 हजार 330 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष 15 जिले देहरादून रीजन में शामिल हैं। इसके लिए इलाहाबाद रीजन में 308 परीक्षा केंद्र के अलावा आठ स्वकेंद्र भी बनाए गए हैं। 10वीं परीक्षाएं चार अप्रैल को तथा 12वीं की 13 अप्रैल को खत्म होंगी। परीक्षा के लिए सीबीएसई ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
00
इलाहाबाद रीजन में जुड़े 60 जिलों में परीक्षार्थियों की संख्या
10वीं- संस्थागत 1,92,600
व्यक्तिगत 230
12वीं- संस्थागत 1,45,000
व्यक्तिगत 14,500
परीक्षा प्रारंभ होेने का समय:- सुबह 10.30 बजे
00
जिले में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा
इलाहाबाद। जिले में सीबीएसई की परीक्षा के लिए 12 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसमें केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट, गंगा गुरुकुलम, महर्षि पंतजलि विद्या मंदिर, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल चौफटका, टैगोर पब्लिक स्कूल, श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल, अर्नी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेंट विष्णा पब्लिक स्कूल, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल, न्यू आरजेएस स्कूल झूंसी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इलाहाबाद में सीबीएसई के विद्यालय
जिले में केंद्रीय विद्यालयों समेत सीबीएसई से मान्यता प्राप्त तकरीबन 60 विद्यालय हैं। इसमें महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, पतंजलि ऋषिकुल, गंगा गुरुकुलम, बाल भारती, वाईएमसीए, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, यूविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल, जगत तारन, गोल्डन जुबली, जवाहर नवोदय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, सेंट विष्णा पब्लिक स्कूल, न्याय नगर पब्लिक स्कूल, एमएल कॉन्वेंट, महर्षि विद्या मंदिर, रामानुजम पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम, संत मेरीज कॉन्वेंट घूरपुर, महर्षि विद्यामंदिर कॉलिंदीपुरम, अर्नी मेमोरियल स्कूल, बेथनी कॉन्वेंट, झूंसी सेंट्रल एकेडेमी, आरजेएस पब्लिक स्कूल झूंसी, एमवी कॉन्वेंट, श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल, संस्कार इंटरनेशनल, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, भास्कर कान्वेंट स्कूल अंदावा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिवगंगा विद्या मंदिर, एपीएस नूरुल्ला रोड, पुलिस मॉडर्न स्कूल, डीपी पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें