फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक्ष भर्ती के आवेदन में संशोधन का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती के आवेदन में संशोधन का आज अंतिम मौका
विज्ञापन

0 एक लाख 24 हजार 938 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन, 12 मार्च को प्रस्तावित है परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों के लिए 15 फरवरी को आवेदन में संशोधन करने का अंतिम मौका है। इसके बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी करेगा।
सहायक अध्यापक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 मार्च को प्रस्तावित है। इसके लिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जनवरी को शुरू हुई थी। पांच फरवरी को अंतिम तिथि तक कुल एक लाख 82 हजार 754 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। नौ फरवरी को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें अंतिम रूप से एक लाख 24 हजार 938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन के लिए 13 से 15 फरवरी तक का समय दिया। यह अवधि बृहस्पतिवार शाम छह बजे खत्म हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में संशोधन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति द्वारा अभ्यर्थियों के आवंटन सहित निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची बृहस्पतिवार को डीआईओएस सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। फिर 19 फरवरी को प्राधिकारी कार्यालय केंद्रों की सूची एनआईसी को भेजेगा। 26 फरवरी को वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें