फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त करने के बाद भी लेट गई नौचंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्त करने के बाद भी लेट गई नौचंदी
विज्ञापन

संगम भी हुई लेट, 22 घंटे की देरी से आई स्वतंत्रता सेनानी
इलाहाबाद। शुक्रवार को निरस्त करने के बावजूद भी शनिवार को इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस समय से रवाना नहीं हो सकी। इलाहाबाद से इस ट्रेन की रवानगी का समय शाम 05.40 बजे है, लेकिन शनिवार को रात आठ बजे के बाद ही इसे रवाना किया जा सका। यही स्थित मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस की भी रही। संगम भी शाम 5.45 की बजाय रात आठ बजे इलाहाबाद से रवाना की गई।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से नौचंदी और संगम की लेटलतीफी काफी बढ़ी है। नौचंदी की लेट लतीफी ठीक करने के लिए उसे बृहस्पतिवार को मेरठ से एवं शुक्रवार को इलाहाबाद से निरस्त किया गया। निरस्त होने के बावजूद भी शनिवार को नौचंदी देरी से गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मेरठ से डाउन नौचंदी समय पर चली, लेकिन इलाहाबाद आते-आते इसकी लेटलतीफी चार घंटे हो गई। देरी से आने की वजह से शाम को उसे समय से रवाना नहीं किया जा सका। उधर इलाहाबाद आने वाली लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनें भी विलंब से यहां पहुंची। इसमें 12561 स्वतंत्रता सेनानी 22 घंटे, 12988 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 20 घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें