फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना में सफर के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
महामना में सफर के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब
विज्ञापन

0 हर एक श्रेणी में सफर के लिए यात्रियों को ज्यादा देना होगा 15 फीसदी किराया
0 इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर सांसद श्यामा चरण दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। 22 सितंबर से शुरू हो रही वडोदरा से वाराणसी जाने वाली महामना एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। आधुनिक साज सज्जा एवं सुविधाओं से लैस महामना एक्सप्रेस का किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा रहेगा। बृहस्पतिवार से इमसें रिजर्वेशन भी शुरू हो गया। इस ट्रेन में स्लीपर, एसी टू एवं एसी फर्स्ट की 229 बर्थ पर यात्री रिजर्वेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

देश की तीसरी एवं इलाहाबाद से होकर गुजरने वाली पहली महामना एक्सप्रेस वडोदरा से प्रत्येक बुधवार 27 सितंबर एवं वाराणसी से प्रत्येक शुक्रवार 29 सितंबर से चलेगी। इलाहाबाद से वडोदरा जाने वाली अन्य ट्रेनों के मुकाबले महामना एक्सप्रेस का किराया तकरीबन 15 फीसदी ज्यादा है। इलाहाबाद से वर्तमान समय वडोदरा के लिए गाड़ी संख्या 22968 इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को होता है। इस ट्रेन में स्लीपर का किराया वडोदरा के लिए 595 रुपये है, जबकि महामना एक्सप्रेस का वडोदरा का किराया 665 रुपये है। अन्य श्रेणियों में किराये की दर इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा है। इस बारे में उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि महामना का बेस फेयर अन्य ट्रेनों के बेस फेयर के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा है। उधर इस ट्रेन में बुकिंग शुरू होने के बाद पहले दिन कई यात्रियों ने 29 सितंबर के लिए अपने टिकट बुक करवा लिए। वडोदरा पहुंचने में महामना 24.25 घंटे का वक्त लेगी, जबकि इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस ये देरी करने में 25.06 घंटे का वक्त लेती है।
विज्ञापन


महामना एक्सप्रेस से इलाहाबाद से वडोदरा का किराया
स्लीपर 665
एसी टू 2570
एसी फर्स्ट 4410

इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस से वडोदरा का किराया
स्लीपर 595
एसी थ्री 1570
एसी टू 2275
‘महामना एक्सप्रेस के कोच अत्याधुनिक है। इसमें तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इसी वजह से इसका किराया कुछ ज्यादा है।’
00 गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें