फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से मुंबई की हवाई सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से मुंबई की हवाई सेवा शुरू
विज्ञापन

इंडिगो ने शुरू की सीधी उड़ान, पहले दिन 145 यात्रियों ने किया सफर
पहले दिन 30 मिनट पहले ही आ गई फ्लाइट, प्रयागराज आए 177 यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। देश की व्यवसायिक राजधानी मुंबई का प्रयागराज से सीधा हवाई संपर्क हो गया है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण शहरों के बीच शनिवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से मुंबई के बीच पहली बार हवाई सेवा शुरू की है। पहले दिन फ्लाइट अपने निर्धारित समय के पूर्व ही प्रयागराज पहुंच गई। 180 सीट वाली इस फ्लाइट (एयर बस) के पहले सफर में संगम नगरी से कुल 145 मुसाफिर मुंबई के लिए रवाना हुए। इंडिगो अफसरों ने भी माना कि बंगलूरू की तरह मुंबई की फ्लाइट का प्रयागराज से हमें अच्छा रिस्पांस मिला। अब 28 जून को कोलकाता और रायपुर की भी विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल पिछले वर्ष ही रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस)- उड़ान के तहत सस्ती हवाई सेवा की शुरुआत देश के तमाम शहरों से शुरू हुई। इसके तहत यूपी के नौ एयरपोर्ट एवं 22 एयररूट का चयन हुआ है। प्रयागराज से 13 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी है। इसमें छह शहरों के लिए हवाई सेवा पिछले वर्ष शुरू की गई, लेकिन जेट एयरवेज में आए वित्तीय संकट की वजह से पिछले दिनों ही लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर की उड़ान बंद हुई है। इंडिगो ने पिछले वर्ष बंगलूरू की हवाई सेवा शुरू की थी, उसके बाद अब मुंबई की उड़ान शुरू की है। कोलकाता और रायपुर के बाद इंडिगो को प्रयागराज से भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून, गोरखपुर और पुणे के लिए भी हवाई सेवा शुरू करनी है। पहले दिन मुंबई से इंडिगो का विमान 11.15 बजे उड़ा जो एक बजे ही यहां पहुंच गया, जबकि इसके यहां आने का निर्धारित समय 01.30 बजे है। इस प्लेन से कुल 177 यात्री यहां आए, जबकि जाने वाले यात्रियों की संख्या 322 रही। इस दौरान एयरपोर्ट पर इंडिगो की ओर से केक काटा गया, जबकि एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव और अन्य स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन


फ्लाइट नंबर कहां से कहां तक प्रस्थान-आगमन समय
6 ई 214 मुंबई-प्रयागराज सुबह 11.15- अपराह्न 01.30 बजे
6 ई 215 प्रयागराज-मुंबई अपराह्न 2.00-शाम 4.00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें