फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एविएशन की अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल एविएशन की बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन

0 अर्जुन एवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता मेयोहॉल में करेंगे उद्घाटन
प्रयागराज। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण खेलकूद उन्नयन बोर्ड की ओर से अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज बृहस्पतिवार 28 फरवरी को होगा। सिविल एविएशन ट्रेनिंग कालेज (सीएटीसी) बम्हरौली की ओर से संचालित यह प्रतियोगिता अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (मेयोहॉल) में सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसका उद्घाटन अर्जुन पुरस्कार पा चुके अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की कुल छह क्षेत्रीय टीमें शिरकत करेंगी। इस संबंध में बुधवार को सीएटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक अनामी पांडेय और सहायक महाप्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग कराई जाएगी। तीन मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। उसमें मुख्य अतिथि सीएटीसी के प्रधानाचार्य ओएस एक्का होंगे। संयुक्त महाप्रबंधक के अनुसार भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए नियमित अंतराल पर इसी तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में सीएटीसी ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें