फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को देहदानी ने दिया शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज। मोतीलाल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को एक और देह दानी ने अपने शरीर का दान दिया है। एल्गिन रोड सिविल लाइंस निवासी दिवंगत डा. सुनीत कुमार गुप्ता की देह डाक्टर मुकेश खरे ने बुधवार को दिन में 12 बजे देहदान अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज को उनकी देह सौंपी ।मेडिकल कॉलेज को अब तक 61 देहदानी अपना शरीर मृत्यु उपरांत दान कर चुके हैं। एनाटॉमी विभाग के छात्र इस शरीर का अध्ययन करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डा.एके सिंह, डा. बादल सिंह, डा. निशिता सिंह, डा्. कृष्णा तिवारी ने डा. सुनीत कुमार गुप्ता की देह प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें