फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक् शन के सिविल लाइंस साइड से सिर्फ बाहर ही निकल सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से सिर्फ बाहर निकल सकेंगे यात्री
विज्ञापन

स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक नहीं होगी आवाजाही

प्रयागराज। पिछले कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ की पुनरावृत्ति इस बार न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पिछले कुंभ में जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज में दोनों ओर से भीड़ आ जाने के चलते मची भगदड़ ही हादसे की मुख्य वजह मानी गई। इसे देखते हुए रेलवे ने इस बार सिविल लाइंस साइड सेे प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से सिर्फ बाहर ही निकलने दिया जाएगा। जंक्शन के वीआईपी रूम में संवाददाताओं से मुखातिब मंडल के डीआरएम अमिताभ ने बताया कि कुंभ के सभी प्रमुख स्नान पर्व के एक दिन पहले एवं पर्व के दो दिन बाद तक सिविल लाइंस साइड से जंक्शन पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस अवधि में सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को बाहर जरूर आने दिया जाएगा। अगर स्नान पर्व के अतिरिक्त किसी दिन भीड़ बढ़ती है तब भी यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मेला अवधि में जंक्शन पर सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे। रेलकर्मियों के लिए विभागीय पार्किंग बनाई जाएगी। परिचय पत्र दिखाने के बाद उन्हें वाहन खड़ा करने की अनुमति मिलेगी। मेला अवधि में श्रद्धालुओं को यात्री आश्रय स्थल के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। जबकि आम यात्री जिनके पास रिजर्वेशन टिकट हैं उन्हें सिटी साइड स्थित मुख्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

तैयार हो गया कंट्रोल रूम, नैनी, छिवकी भी जंक्शन के रडार में
कुंभ मेले के मद्देनजर जंक्शन पर कंट्रोल रूम भी तैयार कर लिया गया है। जंक्शन के दूसरे तल पर बने कंट्रोल रूप में 12 बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। हर एक स्क्रीन में एक बार में नौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज आसानी से देखी जा सकती है। डीआरएम ने शुक्रवार को जंक्शन पर बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम में मेला क्षेत्र स्थित रेलवे के कार्यालय के साथ सूबेदारगंज, नैनी और इलाहाबाद छिवकी में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी लाइव फुटेज देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें